Menu
blogid : 14295 postid : 591150

चलती रहे नाविक ये जीवन की नाव

Achyutam keshvam
Achyutam keshvam
  • 105 Posts
  • 250 Comments

चलती रहे नाविक ये जीवन की नाव।
बढ़ती रहे नाविक ये जीवन की नाव।

धारा अनुकूल कभी।
धारा प्रतिकूल कभी।
कूल-कूल बदरौटी,
धूप कहीं छाँह।
चलती रहे नाविक ये जीवन की नाव।
बढ़ती रहे नाविक ये जीवन की नाव।

वनपथ पर फूल कहीं।
वनपथ पर शूल कहीं।
वनपथ के पार कहीं,
सपनों का गाँव।
चलती रहे नाविक ये जीवन की नाव।
बढ़ती रहे नाविक ये जीवन की नाव।

हार कभी जीत कभी।
लू-लकोर शीत कभी।
पाँसों का खेल यार,
जूए का दाँव ।
चलती रहे नाविक ये जीवन की नाव।
बढ़ती रहे नाविक ये जीवन की नाव।

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply