Menu
blogid : 14295 postid : 15

जेब अगर खाली हो

Achyutam keshvam
Achyutam keshvam
  • 105 Posts
  • 250 Comments

जेब अगर खाली हो,
(मीत नहीं )गीत तलक कतराने लगते हैं।
…………………………………
पेटौं के आगे दम तोड़ देते राष्ट्र -गीत
साथ छोड़ जाते हैं शत-शत जन्मौ के मीत
रिश्ते और नाते भी
गढ़ने नये बहाने लगते हैं।
जेब अगर खाली हो…..
…………………….1
जीवन है मानो पिटी शतरंजी गोटी सा
चंदा भी लगता है चिपड़ी हुयी रोटी सा
नीले गगन के तारे
गेहूँ के से दाने लगते हैं।
जेब अगर खाली हो……………..
…………………………………….2
आँखौं से काजल सा बह जाता स्वाभिमान
तिनके सी उड़ जाती लज्जा अरू आन-बान
बच्चे हों भूँखे तो
मीठे गाली-ताने लगते हैं।
जेब अगर खाली हो……………..
…………………………………….3

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply